Nainital-Haldwani News

लालकुआं पेपर मिल के ईटीपी प्लांट में मिला शव, कंपनी का कर्मचारी नहीं है मृतक

Ad

हल्द्वानी: पेपर मिल के तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी पहचान ​पुराना बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम निवासी मंगल पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। 26 वर्षीय मंगल शनिवार को घर से लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी थी। पुलिस ने परिजनों को 24 घंटे के बाद अपडेट लेने को कहा था। वहीं एक शव सेंचुरी पेपर मिल के तालाब में मिला था और उसकी शिनाख्त छोटे लाल ने की।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगल के तीन बच्चों के अलावा पत्नी और बूढ़े पिता हैं। मंगल सिंह घर का इकलौता बेटा था। वह डीजे लाइट का काम करता था। पुलिस ने शव को पहचान के बाद पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। सेंचुरी पेपर मिल में ईटीपी प्लांट में मंगल सा शव मिला था। सेंचुरी स्टाफ ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल बृजलाल हॉस्पिटल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने कोतवाली में मामले की जानकारी दी और बताया था कि मृतक सेंचुरी पेपर मिल का कर्मतारी नहीं है। वह कैंपस में कैसे घुसा इसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं। वहीं मंगल के घर पर घटना के बाद कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top