Dehradun News

यूं ही उत्तराखंड में नहीं मिल गई इतनी अहम ज़िम्मेदारी,आज तक चुनाव नहीं हारे हैं मदन कौशिक

देहरादून: बुधवार को सीएम बदले और शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष। भाजपा ने बीते कुछ समय में पार्टी को राज्य में हुए नुकसान की भरपाई करना शुरू कर दिया है। तीरथ सिंह रावत के सीएम बनने के बाद मदन कौशिक को भाजपा ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले को लेने के पीछे भी काफी गहन सोच-विचार छिपा है।

भाजपा हो या अन्य राजनैतिक दल, हर पार्टी उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं के बीच संतुलन बैठाना चाहती है। संतुलन इस लिहाज से कि अगर सीएम इस क्षेत्र का है तो प्रदेश अध्यक्ष उस क्षेत्र का होगा। अभी तक तो ऐसा ही होता आया था। मगर इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दोनों ही पद गढ़वाल के नेताओं के पास गए हैं।

यह भी पढ़ें: मैदान पर बेटियों ने दिखाया दम,उत्तराखंड की जीत में चमकी बिंदुखत्ता की ज्योति गिरी

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में कोरोना वायरस के नियम तोड़ने वालों को उत्तराखंड सरकार ने किया माफ

गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री और हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है। मगर इसका मलतब कतई भी यह नहीं है कि भाजपा से चूक हुई है। भाजपा ने उस नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है जिसे चुनाव जीतने का शौक है।

जी हां, राज्य बनने के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ कि मदन कौशिक विधायक बनकर विधानसभा सदन में ना पहुंचे हों। मदन कौशिक लगातार चार बार से हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और जीत रहे हैं। तभी कहा जाता है कि मदन कौशिक चुनाव जीतने के तरीके को बेहतर ढंग से जानते हैं।

यह भी पढ़ें: जनता को करना पड़ेगा परेशानी का सामना, अगले चार दिन बंद रहेंगे सभी बैंक

यह भी पढ़ें: ये है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम, बंशीधर भगत के अलावा इन्हें मिला मौका

अब आप खुद अंदाज़ा लगा सकते हैं कि भाजपा के मदन कौशिक को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के फैसले में कितना दम है। लिहाजा एक तरफ यह चर्चाएं भी चल रही हैं कि दोनों सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के पद गढ़वाल को चले गए हैं। मगर भाजपा ने कुमाऊं के अनुभवी चेहरों को कैबिनेट में जगह देकर कुछ हद तक मामला संभाला है।

इसके अलावा सूत्र यह भी कह रहे हैं कि जल्द ही डैमेज कंट्रोल की दिशा में भाजपा बंशीधर भगत को या तो विधानसभा अध्यक्ष बना सकती है या फिर प्रदेश का पहला उप-मुख्यमंत्री। खैर सूत्र कितना सच साबित होंगे यह तो वक्त ही बताएगा। मगर भाजपा ने 2022 के चुनावों की तैयारी ज़ोरो-शोरो से शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पत्रकारों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, सीएम रावत ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फुर्ती में CM तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद बुलाई गई बैठक

To Top