Uttarakhand News

आरोपी देश छोड़कर भाग रहा था, उत्तराखंड पुलिस ने कैंसल करा दिया टिकट

Ad

देहरादून: राज्य की पुलिस ने एक आरोपी को देश छोड़कर भागने से रोका। इसके लिए देहरादून पुलिस ने उसकी दुबई की फ्लाइट ही कैंसल करवा दी। आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसने उसे घर से निकाल दिया था और खुद देश छोड़कर भाग रहा था। पुलिस के पास जब मामले पहुंचा तो लुक आउट नोटिस जारी किया। इसके बाद उसका दुबई का टिकट रद्द कराया गया। अब उसको गिरफ्तार करने के लिए दून से पुलिस की एक टीम दिल्ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले देहरादून का है। सोमवार को एक महिला अपने सालभर के बच्चे के साथ फरियाद लेकर डीआइजी अरुण मोहन जोशी के पास पहुंची । महिला ने डीआइजी को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में सिरसा (हरियाणा) निवासी जसविंदर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे।

बीती नौ सितंबर को पति और उसके परिवार वालों ने उसे मिलकर पिटा और फिर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने घर देहरादून आ गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति दुबई भागने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार को आरोपी की शाम छह बजे नई दिल्ली से दुबई के लिए फ्लाइट थी।

डीआइजी जोशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर को महिला की काउंसिलिंग और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने काउंसिलिंग के लिए महिला के पति से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद था। महिला के ससुराल वालों से संपर्क किया गया तो उन्होंने काउंसिलिंग में आने से मना कर दिया। इसके बाद महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली में पति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/322340585533915/

जांच में जुटी पुलिस ने सबसे पहले निरीक्षक अभिसूचना के सहयोग से महिला के पति के पासपोर्ट की डिटेल प्राप्त की और उसे विदेश जाने से रोका। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की महिला के परिवार ने सराहना की है। देहरादून में बीवी को छोड़ कर दुबई भाग रहे पति ने कभी सोचा नहीं होगा कि उत्तराखंड पुलिस उसे नापाक इरादों में पानी फेर देगी। उत्तराखंड पुलिस ने जिस तरह से इस मामलों को हैंडल किया है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top