Uttarakhand News

एक बार फिर यात्री होंगे परेशान, देहरादून नहीं आएंगी ये ट्रेन

Ad

देहरादून: एक बार फिर देहरादून से जाने वाले और देहरादून पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। जनता और उज्जैनी एक्सप्रेस के कैंसिल होने के बाद कुछ अन्य ट्रेने में कैन्सल हुई हैं। इस वजह से यात्रियों की दिक्कत और बढ़ेगी। ताजा जानकारी के अनुसार इंदौरी एक्सप्रेस 28 और 29 फरवरी को रद्द रहेगी।

चेन्नई एक्सप्रेस 29 फरवरी को देहरादून नहीं आएगी। यह ट्रेन दो मार्च को देहरादून से भी रवाना नहीं होगी। जबकि छह मार्च को यह ट्रेन देहरादून से जाते वक्त वाया टपरी से शामली होकर जाएगी वैसे इसका नियमित रूट देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद है। एक मार्च को कोच्चुवेली एक्सप्रेस देहरादून नहीं आएगी। दो मार्च को यह ट्रेन देहरादून से भी रवाना नहीं होगी। इसी तरह, उपासना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 फरवरी को देहरादून नहीं आएगी और न यहां से रवाना होगी।

स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर का कहना है कि फरीदाबाद से निजामुद्दीन स्टेशन की चौैथी लाइन के कार्य और मुजफ्फरनगर से देवबंद स्टेशन के बीच होने वाले डबल लाइन कार्य के वजह से इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top