Udham Singh Nagar News

पंतनगर से देहरादून और दिल्ली के लिए विमान भरेंगे उड़ान, 16 फरवरी से सेवा शुरू

Ad

उत्तराखंड के हवाई यात्रियों को राहत,कुल मिलाकर 15 विमान देंगे सेवा,शेड्यूल लागू हुआ

हल्द्वानी: कुमाऊं के लोगों को भी अब हवाई सेवा का लाभ मिलने लगेगा। पंतनगर से दिल्ली और देहरादून के लिए हवाई सेवा 16 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस रूट पर यात्रा करने वालों के लिए यह बड़ी राहत है। अभी तक उन्हें बस से सफर करना पड़ता है और वक्त भी ज्यादा लगता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच यात्रा करने वालों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु बने नियमों का पालन करना होगा। यात्रियों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है। पंतनगर एयरपोर्ट ने 16 फरवरी से शुरू होने वाली सेवा के लिए तैयारी कर ली है। यात्री टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन सेवा का प्रयोग कर सकते हैं।

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि 16 फरवरी से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना जरूरी है, जिससे एयरपोर्ट पर मोबाइल में भी पता किया जा सके कि यात्री की क्या स्थिति है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सात दिन से लापता थी तीन साल की बच्ची, घर के पास नाले में मिला शव

यह भी पढ़ें: परिवार कर रहा था 14 साल की बच्ची की शादी की तैयारी, हल्द्वानी चाइल्डलाइन हेल्प डेस्क ने इरादों पर फेरा पानी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज ने नैनीताल जिले में लापरवाही के चलते पांच अफसरों को किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें: वसीम जाफर का इस्तीफा मंजूर, उत्तराखंड क्रिकेट टीम के नए कोच होंगे मनीष झा

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी समेत कुमाऊं में बनेंगे 6 अस्पताल! आपको इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

यह भी पढ़ें: नशे की गिरफ्त से बाहर आएगा नैनीताल, स्पेशल पुलिस टीमें कसेंगी कारोबारियों पर शिकंजा

पंतनगर से हवाई सेवा शुरू होने के बाद रामनगर में जिम कार्बेट, नैनीताल, रानीखेत आने वाले सैलानियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा व्यापार से जुड़े लोगों का भी वक्त बचेगा। बता दें कि पिछले साल 25 मार्च को कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एयर इंडिया लिमिटेड की दिल्ली-दून-पंतनगर हवाई सेवा स्थगित कर दी गई थी। हालांकि 25 मई को यह सेवा शुरू कर दी गई थी। दिल्ली से पंतनगर के लिए वाया देहरादून से संचालन होता है।

संचालन व मौसम की वजह से 16 दिसंबर को एक बार फिर हवाई सेवा स्थगित कर दी गई थी। अब मौसम खुला तो यह सेवा फिर 16 फरवरी से शुरू होने जा रही है। 72 सीटर वाली फ्लाइट 91645 दिल्ली से देहरादून होते हुए पंतनगर दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। उसी दिन यहां से दिल्ली के लिए दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top