National News

दिल्ली में फिर शर्मसार हुई इंसानियत, नशे में धुत गॉर्ड ने तीन साल की मासूम से किया रेप

नई दिल्ली: देश की राजधानी 16 दिसंबर की रात कभी नहीं भूल सकती है। इस रात ने देश को शर्मसार किया था। साल 2012 की रात के बारे बात करने में ही रूह कांप जाती है। जिस दिन दिल्ली अपनी दामिनी को याद कर रही थी उसी दिन एक घटना एक बार फिर दिल्ली को शर्मसार किया। देश की राजधानी में बच्चियों के प्रति अपराधिक घटनाएं कम नहीं हो रही है। दिल्ली में तीन साल की बच्ची से नशे में धुत एक आदमी ने रेप को अंजाम दिया। मासूम की स्थिति नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर  लिया है।

निर्भया रेप केस के 6 साल बाद फिर दरिंदगी से कांपा भारत, उत्तराखण्ड में हैवानियत

खबर के अनुसार  पुलिस को रविवार को जिन में इस घटना के बारे में जानकारी मिली। द्वारका जिले के डीसीपी एन्टो अल्फांसो ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो  बच्ची की हालत गंभीर थी। पडोसियों ने आरोपी को पकड़ा हुआ था और उसी खूब पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लिया। वहीं बच्ची को दीन दयाल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है जहां उसका इलाज चल रहा है।  बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिस वक्त बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया वो बेहोश थी। डॉक्टरों की मानें तो ऑपरेशन के बाद ही हालात के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग खत्म, देवभूमि की जनता के लिए जॉन ने बोली ये बड़ी बात

पुलिस को स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि  पीड़ित लड़की का परिवार मज़दूरी करता है और एक साल किराए के घर में रहते हैं।वहीं आरोपी रंजीत (40) पेशे से गार्ड की नौकरी करता है। ये भी एक साल से किराए पर रहता है। पुलिस ने आरोपी रंजीत को पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। यह भी सामने आया है कि घटना को अंजाम देते वक्त आरोपी रंजीत नशे में था।

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

 

To Top