Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में मिले डेंगू के चार और मरीज, एक की हालत गंभीर

Ad

हल्द्वानी: मानसून के सीजन में बीमारियों से बचना भी एक बड़ा सिरदर्द हो जाता है। एक बार फिर इधर हल्द्वानी शहर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती चार और मरीजों में अब डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें हल्द्वानी व आसपास के तीन मरीज और चंपावत का एक मरीज है।

ADVERTISEMENTS Ad

नोडल प्रभारी डॉ परमजीत सिंह ने जानकारी दी और बताया कि एक मरीज की तबियत काफी गंभीर है। तीन की एलाइजा रिपोर्ट जबकि एक मरीज की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। चिकित्सकों ने हल्द्वानी क्षेत्र में सभी लोगों को डेंगू बीमारी से सावधान रहने को कहा है।

अगर आपके मांशपेशियों और जोड़ों में दर्द है, शरीर पर लाल निशान बार बार पड़ जाते हैं, तेज़ बुखार, बहुत तेज सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना व चक्कर आने जैसी शिकायतें हैं तो डेंगू की जांच के लिए तुरंत किसी चिकित्सक से सलाह लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top