Dehradun News

उत्तराखंड: भाजपा ने जारी किया धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड

Ad

BJP Report Card : Uttarakhand Politics : CM Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने धामी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया। इसके साथ ही भाजपा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां जनता के सामने रखने की तैयारी तेज कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

रिपोर्ट कार्ड जारी होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार ने लगातार काम किया है। कुछ वादे पूरे हो चुके हैं…जबकि बाकी पर काम आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच गई थी। इस बार भी पार्टी अपने काम का हिसाब जनता के सामने रख रही है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदलने का मिथक जनता ने तोड़ दिया है। राज्य की जनता ने भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का मौका दिया और सरकार ने विकास कार्यों के जरिए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी हर साल अपने कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाती है…लेकिन चुनाव से पहले पूरे कार्यकाल का लेखा-जोखा सामने रखना जरूरी है। इसी मकसद से धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के सामने विकास से जुड़ी जो योजनाएं रखीं, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का सहयोग मिला। इससे उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव समेत अलग-अलग चुनावों में भी भाजपा को जनता का समर्थन मिला है। पार्टी अपने काम और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रही है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top