Dehradun News

उत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम? देहरादून-हल्द्वानी समेत 6 शहरों की हवा खराब

Ad

Uttarakhand Weather : AQI Update : उत्तराखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में कोहरा छा सकता है…जबकि सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी। दिन में हल्के बादल नजर आ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पहाड़ों में करीब एक सप्ताह पहले हुई बर्फबारी का असर अब भी बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ के कारण निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। चारधाम में तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच गया है। केदारनाथ में सुबह का तापमान माइनस 8 डिग्री, बदरीनाथ में माइनस 10 डिग्री, यमुनोत्री में माइनस 6 डिग्री और गंगोत्री में माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं नैनीताल में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास बढ़ रहा है।

दूसरी ओर प्रदेश के कुछ शहरों में वायु प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। रुड़की और रुद्रपुर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, रुड़की का AQI 258 और रुद्रपुर का 227 रहा। वहीं देहरादून में 155, दानापानी में 165, हल्द्वानी में 166 और जसपुर में 165 AQI दर्ज किया गया। इन चारों शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top