Uttarakhand News

धामी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर उत्तराखंड को मिलेगा गिफ्ट, दायित्व भी बांटे जाएंगे!

Ad

देहरादून: प्रदेश की धामी सरकार जल्द ही राज्य के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। दरअसल 30 जून को धामी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न विभागों के दायित्व का बंटवारा भी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री धामी दिल्ली से होकर आए हैं। जहां पर उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी की। इस मुलाकात को भी कई मायनों से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भी भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया था।

अब चंपावत सीट पर हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का कद भी बढ़ गया है। यह माना जा रहा है कि 30 जून को 100 दिन का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर धामी सरकार आने वाले महीनों के लिए रोडमैप तैयार कर सकती है। हो ना हो, लेकिन इस दिन 100 दिन की रिपोर्ट कार्ड का अप्लाई भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top