Nainital-Haldwani News

DIG कुमाऊं ने सीपीयू को दिए सख्त निर्देश,अब हल्द्वानी शहर में कार्यक्षेत्र के बाहर नहीं करेंगे चेकिंग

Ad

हल्द्वानी: सीपीयू पुलिस के कार्य करने की शैली पर पिछले काफी समय से उंगलियां उठ रही हैं। स्थानीय लोग भी सीपीयू के चालान काटने के तरीके से खासा नाखुश नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अब डीआईजी कुमाऊं ने सख्ती अपना ली है। डीआईजी ने सीपीयू की कार्य शैली में परिवर्तन लाने के निर्देश दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हल्द्वानी के बहुउद्देशीय भवन में डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने सीपीयू और पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता की। जिसमें सीपीयू को उनके दायरे में रह कर काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीमाओं का उल्लंघन ना करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों को भी तमाम निर्देश दिए गए।

ये बात हर कोई जानता है कि सीपीयू यानी सिटी पेट्रोल यूनिट को चंद गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था। मगर हल्द्वानी में ही देख लें तो सीपीयू बार-बार विवादों के घेरे में आकर खड़ी हो जाती है। कभी छिप कर चालान करने की बात हो या कभी किसी अपने अधिकार क्षेत्र से हटकर काम करना हो। सीपीयू का रवैया लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

इसी बात की शिकायत लगातार पुलिस ते उच्चाधिकारियों तक भी पहुंच रही थी। मामले में एब डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने सीपीयू को अपने अधिकारों के हिसाब से काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ये भी कहा है कि जब पुलिस को अन्य घटनाओं में उनकी जरूरत होगी, तो खुद बता दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top