Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी को इंग्लैंड पसंद है,इस बार गेंदबाजी से जिताया अपनी टीम को मैच

Ad

Dikshanshu Negi Cricketer: Dikshanshu Negi Haldwani: Haldwani Success Update:

ADVERTISEMENTS Ad

विदेशी क्रिकेट लीग में सितारे की तरह चमक रहे उत्तराखण्ड के खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं। उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को मिल रही सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उत्तराखण्ड के लिए क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को मिल रहे अंतर्राष्ट्रीय अवसर उनके संघर्ष को परिभाषित करते हैं। दीक्षांशु नेगी उत्तराखण्ड की टीम के अलावा IPL 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित लीग में दीक्षांशु का यह दूसरा सीजन है।

पहले बल्ले से किया था कमाल

दीक्षांशु ग्रेटर मैंचेस्टर क्रिकेट लीग में Royton क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं। इस सीजन की शुरुआत से ही दीक्षांशु नेगी का प्रदर्शन कमाल का रहा है। पिछले मैच में Horwich RMI क्रिकेट क्लब के खिलाफ खेलते हुए दीक्षांशु ने बल्ले और गेंद दोनो से कमाल किया था। पिछले मैच में दीक्षांशु ने अपने बल्ले से टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़े थे। इस बार Winton CC, Lancs के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दीक्षांशु की टीम Royton क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट से जीत हासिल की है। बता दें कि इस मैच में दीक्षांशु ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर अपनी टीम को मैच जिताया है।

इस बार बॉलिंग से जिताया मैच

दरअसल Royton क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर Winton CC, Lancs को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। Winton CC, Lancs को पहला झटका जल्दी लग गया। इसके बाद हल्की-फुल्की साझेदारियों के सहारे Winton CC, Lancs की टीम 42 ओवरों में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। Royton क्रिकेट क्लब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दीक्षांशु नेगी ने इस मैच में 6 विकेट लिए। दीक्षांशु ने 9 ओवरों में 20 रन देकर 2.22 की इकॉनमी से 6 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए Royton क्रिकेट क्लब ने 16 ओवरों में 139 रन बनाकर 10 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top