Almora News

हल्द्वानी से पिथौरागढ़-अल्मोड़ा जाने वाले ध्यान दें, 12 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

Ad

Almora/Pithoragarh route diversion:- 12 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से जुड़े कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। ऐसे में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में आवागमन करने वाली यात्रियों के लिए एक खबर सामने आई है। बता दिया जाए की 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम में आने वाले हैं। इसको मद्देनजर रखते हुए जागेश्वर धाम में वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद में वाहनों के आवागमन हेतु डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह डायवर्सन प्लान दिनांक 11 अक्टूबर में रात 11:55 बजे से लागू होगा जो वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के लिए लागू होने वाला डायवर्सन प्लान कुछ इस प्रकार है:–

1-हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जाने वाले सभी चार पहिया और दो पहिया वाहन भीमताल– खुटानी– शहरफाटक– लमगड़ा–छड़ौजा तिराहा– सुवाखान होते हुए जाएंगे।

2-नैनीताल से पिथौरागढ़ को जाने वाले सभी चार पहिया और दो पहिया वाहन भवाली–खुटानी– शहरफाटक– लमगड़ा–छड़ौजा तिराहा– सुवाखान होते हुए जाएंगे।

3-पिथौरागढ़ से हल्द्वानी/नैनीताल को जाने वाले समस्त चार पहिया और दो पहिया वाहन सुवाखान –लमगड़ा–छड़ौजा तिराहा–शहरफाटक–खुटानी– भीमताल होते हुए जाएंगे।

4-अल्मोड़ा/रानीखेत से पिथौरागढ़ जाने वाले सभी वाहन सिकुड़ा बैंड–लमगड़ा–छड़ौजा तिराहा–सुवाखान होते हुए जाएंगे।

5-पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा आने वाले समस्त चार पहिया दो पहिया वाहन सुवाखान–लमगड़ा–छड़ौजा तिराहा–सिकुड़ा बैंड होते हुए आयेंगे।

6-धौलछीना/बाड़ेछीना/पेटशाल से पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा-पेटशाल- बमनस्वाल- सुवाखान होते हुए जायेंगे।

7-हल्द्वानी /नैनीताल से अल्मोड़ा/बागेश्वर/ताकुला/कौसानी को जाने वाले समस्त चारपहिया/दोपहिया वाहन पूर्व की तरह आवागमन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top