Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हेरिटेज स्कूल में बच्चों की दिवाली, अपना हुनर दिखाकर सभी को दी बधाई

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को हेरिटेज स्कूल में दीपावली उत्सव मनाया गया जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नर्सरी कक्षा के बच्चों द्वारा कलरफुल ऐलीफेन्ट डेकोरेशन , एल के जी कक्षा के बच्चों द्वारा रॉकेट डेकोरेशन, यू के जी , थर्ड और फोर्थ कक्षा के बच्चों द्वारा दीपावली दिया डेकोरेशन , फर्स्ट और सैकेण्ड कक्षा के बच्चों द्वारा ज्वैलरी मेकिग , पांचवी और छठवी कक्षा के बच्चों द्वारा गिलीटर दिपावली कार्डस , सातवीं से दसवीं तक के छात्रों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता तथा ग्याहरवी तथा बारहवी के छात्रों द्वारा मिठाई बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्याहरवी कक्षा के बच्चो द्वारा पिन्नी तथा काजू का हलवा तथा बारहवीं कक्षा के छात्रो द्वारा डाई फ्रूट लड्डू तथा रबड़ी बनाई गई । इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गई। तत्पश्चात् विद्यालय प्रबंधन द्वारा समस्त शिक्षकगणों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिठाई वितरित की गई ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top