Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में आंधी की तबाही, डीजे पर डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन पर गिरा डीजे सेटअप, देखें…

Ad

हल्द्वानी: राज्य में आंधी तूफान आने से जहां बिजली का संकट खड़ा हो गया है। वहीं तेज हवा की वजह से कई सारे नुकसान भी हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा दुल्हन पहाड़ी गीत पर डांस कर रहे हैं। लेकिन आंधी साथ पहले शादी का टेंट उड़ जाता है और फिर डीजे सेटअप उनके ऊपर गिर जाता है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि वायरल वीडियो बिंदुखत्ता के शांतिनगर का है। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं किस तरह दूल्हा-दुल्हन पहाड़ी गीत पर डांस करने के लिए डीजे पर पहुंचते हैं। यह घटना 12 मई की है।

दूल्हा दुल्हन के डीजे पर आते ही तूफान की रफ्तार तेज हो जाती है और तूफान धीरे-धीरे टेंट को भी वहां से उड़ा देता है। इसके बाद अचानक से डीजे का पूरा सेटअप गिर जाता है और अंधेरा छा जाता है। केवल चीख-पुकार की आवाज सुनाई देती है। इसमें कोई दोराय नहीं कि देर शाम आए तूफान ने फसल के साथ-साथ कई और तरीकों से भी आम जनों को नुकसान पहुंचाया है। जिसकी एक बानगी इस वीडियो में भी देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top