Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गैस पाइपलाइन के काम पर ताज़ा अपडेट, बनभूलपुरा सर्वे पर भी बोले डीएम

Ad

हल्द्वानी: शहर की लगभग प्रत्येक कॉलोनियों के लिए गैस पाइपलाइन का कार्य मुसीबत का सबब बन गया है। कार्य में निरंतर रूप से हो रही देरी, गलियों-मोहल्लों व शहर की सड़कों की टूटी फूटी हालत ने लोगों को परेशान किया है। हालांकि, अब काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जिलाधिकारी नैनीताल, धीराज सिंह गर्ब्याल ने गैस पाइपलाइन के काम पर अपडेट दिया है। साथ ही बनभूलपुरा में चल रहे सीमांकन पर भी बयान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बात करें हल्द्वानी बनभूलपुरा के मामले की तो यहां पर विगत कुछ दिनों से सीमांकन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रेलवे के अलावा, रिवेन्यू और वन विभाग की टीम संयुक्त सर्वे इलाके में कर रही है। बताया ये भी जा रहा है कि रेलवे के मैप से रिवेन्यू और वन विभाग की मैपिंग का मिलान किया जाना है। डीएम गर्ब्याल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में इसपर जानकारी दी है।

डीएम गर्ब्याल की मानें तो संयुक्त रूप से किए जा रहे इस सर्वे की रिपोर्ट बुधवार शाम या हद से हद गुरुवार तक आ जाने की उम्मीद है। उसके बाद रिपोर्ट के तथ्यों के बारे में बैठक की जाएगी। इस दौरान डीएम गर्ब्याल ने गैस पाइपाइल बिछाने की परियोजना में हो रही लेट लतीफी और कार्यों से बदतर हो रहे शहर के हालातों के सवाल पर कहा कि एचपीसीएल द्वारा जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को एनओसी देने में देरी हुई है और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि एचपीसीएल ने अपनी तरफ रिपोर्ट समय से नहीं दी। ऐसे में जल्द ही एनओसी जारी होने की उम्मीद है और तभी कार्य भी शुरू हो जाएगा। डीएम ने हाल में हुई बारिश को किसानों के लिए राहत की बारिश बताया। गौरतलब है कि, बारिश की वजह से वनाग्नि पर भी असर पड़ा है। डीएम गर्ब्याल ने यातायात की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सड़कों के चौड़ीकरण के प्लान पर काम करने की बात भी कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top