Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मरीजों की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे डीएम, छापेमारी में खुली व्यवस्थाओं की पोल

Ad

HaldwaniNews : SushilaTiwariHospital : DMInspection : सुशीला तिवारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं और मरीजों को हो रही परेशानियों की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अचानक निरीक्षण किया। डीएम के अस्पताल पहुंचते ही प्रबंधन में हलचल मच गई। इस दौरान रेन बसेरे की बदहाल स्थिति और परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से इलाज और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मरीजों के तीमारदारों से भी उनकी समस्याएं पूछीं। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट भी मौजूद रहे।

रेन बसेरे की व्यवस्था देखकर डीएम ने खास तौर पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंड से बचाने के लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए। व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बेड पर रखेंगे? विंटर में मरीज और तीमारदारों को ठंड लग जाएगी, फिर क्या होगा?

डीएम ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल प्रदेश का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है। यहां दूर-दराज के इलाकों से लोग इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में साफ-सफाई से लेकर मरीजों के ठहरने और दूसरी बुनियादी सुविधाओं तक का बेहतर होना जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की ओर से मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखे जाने की शिकायत भी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखने की व्यवस्था बंद की जाए। अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं का पूरा इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को वार्डों, रेन बसेरे और पूरे परिसर में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top