
Ankita Bhandari Case : Vinod Arya : Pushpraj Complaint : अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य अब अंकिता के कथित बॉयफ्रेंड पुष्पराज के खिलाफ शिकायत लेकर देहरादून के थाने पहुंचे हैं। इस शिकायत के बाद केस से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

दरअसल कुछ दिन पहले विनोद आर्य ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर अंकिता भंडारी और उनके कथित मित्र के बीच हुई ऑनलाइन चैट सार्वजनिक की थी। उन्होंने चैट के आधार पर कई दावे भी किए थे। इसके बाद अंकिता के माता-पिता ने विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।
इस मामले को लेकर 25 नवंबर को अंकिता के माता-पिता गांधी पार्क में धरने पर भी बैठे थे। उनके समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी धरनास्थल पर पहुंचे थे।
अब विनोद आर्य की ओर से पुष्पराज के खिलाफ शिकायत दिए जाने के बाद मामला फिर चर्चा में है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस शिकायत पर आगे की कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।





