CM Corner

संविधान दिवस पर सीएम धामी के तीन बड़े ऐलान, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

Ad

Uttarakhand News : CM Pushkar Singh Dhami : Constitution Day : संविधान एवं विधि दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन विभाग को मजबूत बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और इनके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने का ऐलान किया। इसके साथ ही अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की भी घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अभियोजन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आम लोगों को भी इन कानूनों की जानकारी दी जाएगी….ताकि वे अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं को समझ सकें।

सीएम धामी ने अभियोजन विभाग के कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बजट देने की बात कही। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में अभियोजन कार्यालयों की बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद किया। इस मौके पर विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और अभियोजन क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली 12 हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड अभियोजन पत्रिका और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था में अभियोजन विभाग की अहम भूमिका है। अभियोजन अधिकारियों को साक्ष्यों की कानूनी जांच कर तथ्यों को निष्पक्ष तरीके से अदालत के सामने रखना होता है। पीड़ितों को न्याय दिलाने में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद अभियोजन अधिकारियों की भूमिका और बढ़ गई है। राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए ई-फाइलिंग, डिजिटल कोर्ट और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

सीएम ने कानून का शासन बनाए रखने और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top