Uttarakhand News

उत्तराखंड के डॉक्टरों के लिए खबर, पहाड़ में ड्यूटी के लिए मिलेगी एक्स्ट्रा सैलरी!

Ad

देहरादून: अब राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज में तैनात फैकल्टी की भांति पर्वतीय भत्ता मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में पीपीपी मोड पर संचालित कार्डियक यूनिट (मेडिट्रीना हास्पिटल) के उद्घाटन अवसर पर ये घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि प्रदेश के पर्वतीय मेडिकल कालेजों में सेवाएं देने वाली फैकल्टी को 50 प्रतिशत अधिक भत्ता मिलता है। कुछ समय से प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) की ये मांग है कि मेडिकल फैकल्टी के समान भत्ता चिकित्सकों को दिया जाना चाहिए। जिस संबंध में अब घोषणा हो गई है।

इसके अलावा चिकित्सकों की रिटायरमेंट आयु बढ़ाने के विषय में भी संकेत मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए इनकी सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने के संबंध में कहा कि ये प्रस्ताव कैबिनेट में जल्द लाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top