Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बारिश बनी काल, आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Ad

हल्द्वानी: बिंदुखत्ता के रावतनगर तृतीय निवासी महिला डॉली पंत (शंकर दत्त पंत पत्नी) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतक परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम तेज बारिश के बीच डॉली पंत गौशाला में पशुओं के लिए चारा व पानी की व्यवस्था कर रही थी, इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मूर्छित हो गयी। आनन-फानन में डॉली को आस-पड़ोस के लोग एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गये,जहां उपचार के दौरान डॉली ने देर रात दम तोड़ दिया। तहसीलदार सचिन कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर जाकर आकाशीय बिजली गिरने की जांच करेंगे। उन्होंने महिला के निधन पर दुख व्यक्त किया। मृतका की 12 वर्षीय पुत्री सीमा और 10 वर्षीय पुत्र रोहित का रो रो कर बुरा हाल है, मृतका का सोमवार की प्रातः पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top