Nainital-Haldwani News

डीपीएस हल्द्वानी लामाचौड़ ने नवरात्रि का पर्व डिजिटल माध्यम से मनाया

Ad

हल्द्वानी: डी.पी.एस. स्कूल लामाचौड़ में नवरात्रि का पर्व डिजिटल माध्यम से हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व अभिभावकों के सहयोग से नवरात्रि में प्रत्येक दिन के महत्व को बताते हुए बच्चों द्वारा दुर्गा माता के नौ रूपों का उल्लेख किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय द्वारा डिजिटल रामायण का भी प्रसारण किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
इस प्रकार बच्चों द्वारा यह संदेश दिया गया कि कोरोना महामारी हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती है, लेकिन हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और समाज के प्रति सेवा के भाव को नहीं। इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय द्वारा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश भी प्रसारित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top