Nainital-Haldwani News

टैक्सी चालक रेखा पांडे ने साझा किया वाक्या… गाड़ी लेकर कैंची धाम पहुंची थी और मिली खुशखबरी

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड रानीखेत की रेखा पांडे ( Rekha Pandey first Women Driver) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रेखा पांडे उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी चालक हैं। रेखा पांडे ने परिवार की खातिर टैक्सी का स्टेरिंग पकड़ने का फैसला किया। रेखा पांडे पिछले दो-तीन महीनों से गाड़ी चला रही है और कुछ दिन पहले ही उन्होंने रानीखेत से हल्द्वानी तक अपनी सेवा देना शुरू किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेखा पांडे (Rekha Pandey Taxi Driver Uttarakhand) ने बताया कि टूर एंड ट्रेवल का कारोबार उनके पति क्या करते थे लेकिन तबीयत खराब होने के बाद कारोबार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को परेशानियां नहीं बल्कि चुनौती समझती हैं इसलिए यह काम उन्हें ऊर्जा से भर देता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिला टैक्सी चालकों की अगर बढ़ोतरी होगी तो महिलाएं रात में यात्रा करना सुरक्षित मानेंगे।

इस बीच रेखा पांडे ने एक वाक्य साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह अपना टैक्सी चालक का पत्र लेकर रानीखेत को वापस लौट रही थी तो उन्हें उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास का कॉल आया। परिवहन मंत्री ने रेखा पांडे को आश्वासन दिया है कि उन्हें भविष्य में हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। रेखा ने बताया कि उस वक्त वह कैंची धाम ( Rekha Pandey Kaichi Dham) में पहुंची थी जिस वक्त उन्हें यह खुशखबरी मिली। रेखा पांडे उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top