Nainital-Haldwani News

बारिश के चलते NH87 क्वारब से भवाली तक बंद, SDM कैंची धाम ने जारी किए निर्देश

Ad

Nainital District: Rain: ALert: पिछले एक दो दिनों से कुमाऊं में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह सड़कों में मलबा आया है। वहीं अत्यधिक वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 में जगह जगह पर पत्थर गिरे है। ऐसे में अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 को क्वारब से भवाली (दोनों ओर से) बन्द कर दिया गया है और ट्रैफिक को परिवर्तित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उप जिलाधिकारी कैंची ने अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत चौकी इन्चार्ज खैरना व क्वारब को उपरोक्त स्थान पर दोनों ओर से यातायात बन्द और परिवर्तित करने के लिए निर्देशित दिए हैं। इसके अलावा मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात का संचालन क्वारब से रामगढ़ होते हुए भवाली तक करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top