Haridwar News

पेमेंट लेकर घर लौट रहे व्यापारी से आठ लाख रुपए की लूट, चेक पोस्टों पर अलर्ट

File Photo
Ad

रुड़की: राज्य में अपराधों का सिलसिला अब पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ने लगा है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कहीं ना कहीं सवाल उठने लगे हैं। एक और मामला सामने आया है जिसमें एक कारोबारी से लाखों की लूट हो गई है। मंगलौर में स्कूटी सवार एक कारोबारी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने डंडा मारकर नीचे गिराया और आठ लाख रुपए का बैग लेकर भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली रुड़की में सोलानीपुरम के रहने वाले थोक व्यापारी राहुल गर्ग गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों से पेमेंट लेने गए थे। शाम आठ बजे के आसपास वहां से रुड़की आते मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित अब्दुल कलाम चौक पर जैसे ही स्कूटी की गति हल्की हुई। वैसे ही तीन बदमाशों ने डंडे से हमला कर दिया। जिसकी वजह से व्यापारी नीचे गिर गया। वह कुछ करता इतनी देर में बदमाशों ने उससे नोटों से भरा बैग लूट लिया।

घटना को अंजाम देते ही बदमाश बाइक के सहारे रुड़की बाइपास हाईवे से रफूचक्कर हो गए। घबराए हुए व्यापारी ने पौरन घटना की सूचना देने के लिए 112 पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ पंकज गैरोला व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने पीड़ित से पूरी जानकारी ली। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top