Election Talks

उत्तराखंड चुनाव: चुनाव आयोग के रेडार में 7 विधानसभाएं सीट, पांच सीटे कुमाऊं की हैं

Ad

हल्द्वानी: चुनाव मतदान होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर बार कि तरह वोटरों को अपनी ओर करने के लिए अन्य प्रकार के बलों का इस्तेमाल हो सकता है। इस वजह से चुनाव आयोग सचेत है और 7 सीटे उसके रेडार में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आयोग ने अपने सर्वे के बाद सात विधानसभा सीटों लिस्ट में हैं, धनबल से मतदताओं को प्रभावित किया जा सकता है। इस लिस्ट में कुमाऊं की सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर, हल्द्वानी और लालकुआं सीट शामिल हैं जबकि गढ़वाल मंडल की चकराता व हरिद्वार सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग ने यहां टीमें सक्रिय की हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि साल 2017 के मुकाबले इस चुनाव में अब तक दोगुनी रकम और शराब बरामद की जा चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि साल 2017 में छह करोड़ 85 रुपये कीमत की शराब व कैश पकड़े थे। 2019 में सात करोड़ 31 लाख रुपये पकड़े गए थे। इस बार अब तक 12 करोड़ 27 लाख रुपये कीमत की शराब व कैश बरामद किया जा चुका है। इनमें साढ़े तीन करोड़ कैश, तीन करोड़ दस लाख रुपये कीमत की शराब, चार करोड़ 70 लाख रुपये कीमत की ड्रग्स और करीब 24 लाख कीमत के गहने शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मतदान होने में अभी कुछ दिन बचा है और ऐसे में हमारी कोशिश है कि इन गतिविधियों को कम किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top