Nainital-Haldwani News

रामनगर गिरिजा मंदिर परिसर में घुसा हाथी, पार्किंग में खड़ी श्रद्धालुओं की कार पर किया हमला

Ad

रामनगर: जंगल के जीवों और मानवों का संघर्ष अब धीरे धीरे भयानक रूप ले रहा है। इस बार रामनगर से वन्यजीव संघर्ष का मामला सामने आया है। रात में मंदिर परिसर में घुसे हाथी ने एक श्रद्धालु की कार पर हमला कर दिया। जिसके बाद मंदिर परिसर में भी खतरा बना हुआ है। बता दें कि श्रद्धालु मुरादाबाद से आए हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में बीते कुछ समय से वन्य जीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में आने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बुधवार शाम को मुरादाबाद से आए छह लोग गुरुवार के भंडारे के लिए यहां आए थे। जिस वक्त वह रात में भंडारे की तैयारी कर रहे थे, तब उनकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी। जहां जंगल से एक हाथी आ पहुंचा।

जानकारी के अनुसार उसने मोहित वर्मा की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमला ऐसा था कि कार के पीछे के शीशे टूट गए। सूंड से भी कार में नुकसान हुआ। कार मालिक को सुबह इस बात की खबर हुई। प्रसाद विक्रेता शिबू पांडे ने बताया कि हाथी से श्रद्धालुओं को खतरा है। हाथियों का पार्किंग में आना आम बात हो गई है। इसके लिए वन विभाग से गश्त की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top