Entertainment

मंदिर के बाहर से ही हाथ जोड़कर निकल रही थी लड़की,वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Ad

नई दिल्लीः सोशल मीडिया में इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अक्सर मंदिर के बाहर से ही दर्शन करके निकल जाते हैं। लेकिन एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। इस वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के 42 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 2 हजार शेयर्स और 700 से ज्यादा रिएक्शन्स मिल रहे हैं। और लगातार इस वीडियो के व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं। 

अब आपको वीडियो के बारे में बताते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मंदिर के बाहर ही हाथ जोड़ने के बाद गाड़ी स्टार्ट कर रही थी। उसके हाथ से क्लच छूट गया और गाड़ी उसको लेकर मंदिर के अंदर घुस गई। और वो सीधे नंदी के पास आकर गिरी। इसके बाद लोग लड़की को उठाने के लिए आए। लड़की उठी और गाड़ी उठाकर निकल गई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं। 

इस वीडियो को 4 मार्च को फेसबुक पर मयूर मराठे ने शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, ”बाहर से ही दर्शन करके निकल रही थी। भगवान ने खुद ही अंदर बुला लिया”। एक यूजर ने लिखा, ”इसे कहते हैं वीआईपी दर्शन”. वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ”ये वीडियो उनके लिए जो बाहर से ही हाथ जोड़कर निकल जाते हैं। भगवान ने बता दिया कि अंदर आना भी जरूरी होता है”। 

यह भी पढ़ेंः पहाड़ की अन्वेशा ने किया गजब का कारनामा,ISRO से आया बुलावा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोरोनावायरस का अलर्ट जारी,स्कूलों में बांटे मास्क और सेनिटाइजर

यह भी पढ़ेंः पूरा देश हुआ पहाड़ी छोरे के डांस का दीवाना,वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

ps-screensshot taken from video

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top