Entertainment

PM मोदी के लिए युवक ने गाया ऐसा गाना,घरों से बाहर आए लोग,Tikok वीडयो Viral

Ad

नई दिल्लीः कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे भारत में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान कई लोग कोरोना से बचने के लिए वीडियो भी बना रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके वजह से आपके चहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने घर की बालकनी में खड़े होकर पीएम मोदी के लिए गाना गाया। ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स माइक लेकर बालकनी में खड़ा होता है और अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का ‘तेरी मिट्टी’ अपने अंदाज में गाता है। उसने पीएम मोदी का नाम लेकर इस गाने को अपने शब्दों में गाया। गाने के बोल कुछ ऐसे हैं, ”ओ वतना वे, तू हंसता रहे। इसलिए तो मोदी आया है। चाहे कितना भारी संकट हो। हमें हर मुश्किल से बचाया है। हम ऐसी जंजीर बनाएंगे कोरोना को मिलकर हराएंगे… जो कहा है हम वो ही करेंगे। हम सभी का तो सोचा है, इसलिए तो घरों में रोका है, वादा जो किया वो पूरा करेंगे”।

इस गाने को गाने वाले वरुण भारती हैं। जो कि एक सिंगर हैं। और उनके टिकटॉक वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। उनके इस वीडियो को 4.3 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ”इसको मोदी जी तक पहुंचा दो…” इस वीडियो के अब तक 5 लाख व्यूज और 9 हजार से ज्यादा कमेंट्स हो चुके हैं। इतना ही नही कमेंट में भी लोग पीएम मोदी की खूब तारीफ कर रहे हैं और वरुण के गीत को खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए लिंक क्लिक करेंः

ADVERTISEMENTS Ad
To Top