Entertainment

देशी गर्ल प्रियंका की लंदन में हो गई है सगाई, अब शुरू हो गई है शादी की तैयारी…

Ad

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अफेयर सुर्खियां बटोर रहा है। इस रिश्ते के सामने आने से पहले प्रियंका घबराती थी अब वो उसे दुनिया सामने ला रही है। खबरों की मानें तो दोनों ने इस साळ शादी करने का फैसला भी कर लिया है। यह भी कहा जा रहा है कि  निक से शादी के लिए एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म भारत भी छोड़ दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

लंदन में प्रियंका-निक ने गुपचुप की सगाई! अब है शादी की चर्चा

एक खबर जो सभी को चौका रही है वो है कि प्रियंका ने अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर निक से सगाई कर ली है।  People वेबसाइट को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के 36वें बर्थडे पर दोनों ने सगाई कर ली है। इस दौरान वे दोनों लंदन में थे। कहा जा रहा है कि निक जोनस ने न्यूयॉर्क सिटी के Tiffany स्टोर से प्रियंका के लिए अंगूठी खरीदी थी। निक के दोस्तों की मानें तो वो प्रियंका के लिए काफी सीरियस हैं।

Image result for priyanka and nick

खबरों के मुताबिक, निक-प्रियंका ने मई में डेट करना शुरू किया था और केवल दो महीनों में दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया है। इस कपल को रिलेशन में कई पार्टियों में देख गया। दोनों ने एक-दूसरे के परिवारवालों से मुलाकात कर ली है। हाल ही में निक जोनस प्रियंका के साथ भारत आए थे। वहां वे उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई-बहनों से मिले थे। वहीं  निक के परिवार वाले भी प्रियंका को काफी पसंद करते हैं।

Related image

यह खबर भी सामने आ रही है कि शादी के कारण ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी। इस बारे में डायरेक्टर  अली अब्बास जफर के ट्वीट कर जानकारी दी। ”हां, प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। ‘टीम भारत’ प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।” वहीं कुछ रिपोर्ट की मानें तो पीसी को भारत फिल्म बड़ा प्रोजेक्ट मिला है जिस कारण से उन्होंने अपने आप को इस फिल्म से अलग कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top