Entertainment

TikTok यूजर ने मेट्रो के अंदर किया ऐसा मजाक,लोग बोले-शर्म आनी चाहिए,वीडियो देखें

Ad

TikTok यूजर ने मेट्रो के अंदर किया ऐसा मजाक,लोग बोले-शर्म आनी चाहिए,वीडियो देखें

नई दिल्लीः टिकटॉक स्टार अकसर प्रैंक करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के दौरान एक टिकटॉक स्टार ने ऐसा प्रैंक किया। जिसके वजह से वो सोशल मीडिया पर खुद ट्रोल हो गया। इस टिकटॉक स्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।जहां प्रैंक करने के चक्कर में टिकटॉक यूजर ने दूध और खाने के सामान से भरे डब्बे को चलती मेट्रो में गिरा दिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी गुस्से में हैं। लोगों को यह प्रैंक बिल्कुल भी पसंद नही आया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस टिकटॉक स्टार का नाम जोश पोपकिन है। जोश पोपकिन ने दो दिन पहले अपने टिकटॉक अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए थे। जिसे अबतक 30 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। लेकिन लोग इस वीडियो से काफी गुस्से में आ गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या लॉकडाउन के दौरान पब्लिक प्लेस में यह प्रैंक जरूरी था?। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ‘न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इसपर रिएक्शन दिया है। 

यह वीडियो जैसे ही शेयर हुआ उसके कुछ घंटों के अंदर ही वायरल हो गया। इस वीडियो को अबतक 50 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो के यूजर की लोग काफी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि जोश पोपकिन के 30 लाख से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top