Entertainment

लड़का बोला-चीन से आया हूं,तो खाली हो गई पूरी दिल्ली मेट्रो,TikTok वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्लीः चीन के बाद कोरोनावायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। कोरानावायरस के आते ही लोग काफी डरे हुए हैं। वहीं कोरानावायरस को लेकर कई लोग टिकटॉक वीडियो भी बना रहे हैं। ऐसे में एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो में एक लड़के ने दो वीडियो को मिलाकर टिकटॉक पर फनी वीडियो बनाया। लड़का दिल्ली मेट्रो में सीट पाने क लिए फोन पर कहता दिखता है कि वो चीन से आया है। उसके तुरंत बाद सीट खाली हो जाती है। वीडियो में ऐसा लगता है कि सीट सच में खाली हो गई। लेकिन लड़के ने दो वीडियो काटकर इस वीडियो को बनाया। ये फेक वीडियो टिकटॉक पर काफी वायरल हो रहा है। रातों रात इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा और शेयर भी किया। 

बता दें कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का फोन पर बात करते हुए कहता है, ”सुबह ही चीन से आया हूं.” इसके तुरंत बाद जैसे ही लड़का आस-पास देखता है तो पूरी सीट खाली हो गईं। लेकिन उसने दो वीडियो को काटकर ये वीडियो बनाया है। इस वीडियो को टिकटॉक क्रिएटर कपिल कश्यप ने शेयर किया है। इसके 3.8 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 98 हजार से ज्यादा लाइक्स और करीब 300 कमेंट्स आ चुके हैं।

वीडियो देखने के लिए लिंक क्लिक करें

https://youtu.be/njfx1MRbC54

यह भी पढ़ेंः पहाड़ की अन्वेशा ने किया गजब का कारनामा,ISRO से आया बुलावा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोरोनावायरस का अलर्ट जारी,स्कूलों में बांटे मास्क और सेनिटाइजर

यह भी पढ़ेंः पूरा देश हुआ पहाड़ी छोरे के डांस का दीवाना,वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

ADVERTISEMENTS Ad
To Top