Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज का किराया फिर बढ़ेगा, एनएचएआई ले रहा है बड़ा फैसला

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम में यात्रा करने में आपकों पहले से ज्यादा रुपए देने होंगे। अप्रैल से नई दरें लागू होने की संभावनाएं हैं। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरकण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी का प्लान बनाया है। ऐसे में उत्तराखंड की तमाम उन बसों में अधिक किराया लगेगा जो टोल से होते हुए जाती है। इस लिस्ट में 90 प्रतिशत से ज्यादा बसें हैं जो रोजाना टोल देती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड से सबसे ज्यादा बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है। हालांकि उत्तराखंड के भीतर किराया क्या रहेगा, इस पर नजर रहेगी।  उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के पास करीब 1300 बसों का बेड़ा है।नई टैक्स दरों के मुताबिक, एक अप्रैल से इस प्लाजा पर टोल टैक्स में साढ़े छह फीसदी तक का इजाफा होगा। रोडवेज बसों को अभी तक 165 रुपये टैक्स देना पड़ता था, जो अब 170 रुपये हो जाएगा।

माना जा रहा है कि रोडवेज बसो के किराये में पांच से 12 रुपये की तक बढ़ोतरी हो सकती है। किराया सिर्फ उन्हीं रूटों पर बढ़ेगा, जिन पर टोल प्लाजा लगे हैं। कहा जा रहा है कि जिन रूटो पर टोल नहीं होगा वहां यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया नहीं देना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top