Uttarakhand News

दिल्ली से उत्तराखंड़ पहुंचा किसान आंदोलन,पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी हुआ प्रयास

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली समेत एनसीआर बॉर्डर पर किसान बिल के विरोध में आंदोलन चल रहा है। किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और उन्हें देशभर के किसानों का समर्थन मिल रहा है। अब तो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसान भी दिल्ली कूच करने लगे हैं। एक महीने पहले शुरू हुआ यह आंदोलन अपनी रफ्तार जरूर पकड़ रहा है लेकिन सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि इसे वापस नहीं लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा से रामनगर आ रही बस में तस्करी, पुलिस को दो युवतियों के पास मिला 12 किलो गांजा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट टीम को झटका, तेज गेंदबाज दीपक धपोला चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर

पुलिस और किसान के बीच हुई झड़प का एक मामला बाजपुर से सामने आ रहा है। दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इस बीच किसानों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी ट्रैक्टर के आगे खड़े हो गए लेकिन किसान रुके नहीं, उन्होंने उनपर ही ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग खड़ी की थी लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। घंटों संघर्ष करने के बाद भी पुलिस किसानों को रोकने पर नाकाम रही। यह सारी घटनाएं काशीपुर के आईजीएल मोड और परमानंदपुर की है।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में काशीपुर और आसपास के किसानों ने दिल्ली पहुंचकर किसान बिल का विरोध करने का फैसला किया था। उसके लिए सभी बाजपुर चौराहे पर एकत्र हुए थे। आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ट्रैक्टर को रोकने के लिए उसके आगे आ गए थे लेकिन पुलिस फोर्स को सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब बिना इंडिकेटर वाहन मोड़ा तो होगी कार्रवाई, ध्यान में रखें 42 नियम

यह भी पढ़ें: एसटीए की बैठक में फैसला,देहरादून से नैनीताल के बीच निजी बसों का संचालन नहीं होगा

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी अमित हत्याकांड: पत्नी समेत 5 ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज,हिरासत में पूछताछ जारी

यह भी पढ़ें: नैनीताल से अच्छी खबर,डीएम सविन बंसल ने कहा सैलानियों की आवाजाही पर कोई रोक-टोक नही

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top