Sports News

फिल्मसिटी बना रनभूमि क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन,कप्तान मधुर राय बने मैन ऑफ द मैच

Ad

नोएडा: NCR के प्रतिष्ठित रनभूमि क्रिकेट टूर्नामेंट के 13वें एडिशन को नोएडा फिल्मसिटी टीम ने अपने नाम किया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में फिल्मसिटी ने जायंट स्टालियन को 2 विकेट से हराया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। पहले बैटिंग करते हुए जायंट स्टैलियन ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। विकेटकीपर सौरभ ने सबसे ज्यादा 32 रनों का योगदान दिया। वहीं फिल्मसिटी की टीम की तरफ से विमलकांत ने 3 और मधुर ने 2 विकेट झटके।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिल्मसिटी की शुरुआत शानदार रही। 4 ओवर में टीम ने पचास रन जोड़ लिए थे लेकिन इसके बाद विकेट गिरते चले गए। आखिरी 16 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे और विकेट सिर्फ 2 ही बचे थे। अंकित प्रमोद ने धैर्य से बल्लेबाजी की और टीम को जिता कर ही लौटे।

फिल्मसिटी के कप्तान मधुर को मैन ऑफ द मैच और फील्डर ऑफ द सीरीज चुना गया। फिल्मसिटी के ही अमित शर्मा मैन ऑफ द सीरीज बने औऱ फिल्मसिटी के विकेटकीपर अमितेश आनंद को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार मिला।

बता दें कि फिल्मसिटी नोएडा की क्रिकेट टीम में सभी टीवी जर्नलिस्ट हैं। इन सबको क्रिकेट के माध्यम से जोड़ने का आईडिया टीवी 9 भारतवर्ष के मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय का था वो खु­­द भी एक शानदार गेंदबाज हैं। फिल्म सिटी की टीम NCR की अच्छी टीमों में शुमार होती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top