Nainital-Haldwani News

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में धूम्रपान करने वालों की अब खैर नहीं, फायर अलार्म लगे

Ad

Nainital news: अकसर देखा गया है कि अस्पताल में लोग धूूम्रपान करते हैं। जिसके चलते अस्पताल आए मरीजों को काफी परेशानी होती है। इसी चलते नैनीताल के बीडी पांडेे अस्पताल ने एक बड़ा कदम उठाया है। बीडी पांडे अस्पताल में अब धूम्रपान करने पर सायरन बज उठेगा। और अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान करते पकड़ा जाएगा तो उसपर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्रवाई भी की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में 20 फायर अलार्म स्थापित किए हैं। जो हल्का धुआं होने पर भी तुरंत बजने लगेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

फायर अलार्म लगाए गए

अस्पतालों में हर साल आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जिसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से फायर अलार्म लगाए गए हैं। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, जेरियाट्रिक वार्ड, औषधि भंडार समेत अन्य वार्डाें में 20 फायर अलार्म लगाए गए हैं। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि फायर अलार्म आग लगने की रोकथाम में काफी सहायक होंगे। तो वहीं इससे अस्पताल में धूम्रपान करने वालों पर भी रोक लगेगी। अस्पताल के अंदर अगर हल्का सा भी धुआं उठता है तो अलार्म बज उठेगा। जिससे धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top