Rajasthan

सीपी जोशी से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

Ad

नई दिल्ली: सचिन पायलट भले ही कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में नहीं हो लेकिन उनका दिल अभी भी पार्टी के लिए धड़क रहा है। उन्होंने शनिवार को जयुपर में राजस्‍थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मुलाकात की। ये एक अनौपचारिक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पायलट जोशी से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने इसकी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी जी के घर पर उनसे मुलाकात की।” इसके बाद मानों चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था लेकिन पायलट ने मीडिया से कहा कि हमारी बैठक अनौपचारिक थी।

इसके अलावा सचिन पायलट ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ना महंगाई कम हो पाई है और ना ही नौकरियां मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top