Nainital-Haldwani News

किताब पढ़ने वाले के लिए खबर,हल्द्वानी में खुली निशुल्क मोबाइल लाइब्रेरी,तामिर की नई मुहिम

Ad

हल्द्वानी: युवा पहले से बदला जरूर है, वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझता है। वह परेशानियों से मुंह नहीं फेरता है। अभी तो इस तरह की सोच की शुरुआत हुई है और आने वाला कल कई अच्छे अनुभव कराएगा जो समाज को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाएगा। नैनीताल जिले में कई ऐसी संस्थाएं हैं, जो इस तरह के काम से नाम कमा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

तामिर ग्रुप भी कुछ ऐसा ही है जो लगातार नई-नई मुहिम चलाता है। लॉकडाउन में आर्थिक मदद और फिर दिवाली में कपड़े वितरण मुहिम के चलते तामिर ग्रुप सुर्खियों में रहा था। इस ग्रुप के अधिकतर सदस्य विद्यार्थी ही हैं जो सुनने वालों को ऊर्जा प्रदान करता है और युवाओं को समाज के लिए कुछ करने के लिए मोटिवेट करता है। अब उन्होंने एक मुहिम शुरू की है, जिसके तहत शहर में एक मोबाइल पुस्तकालय खोला गया है।

तामिर के सदस्य गुरुपाल सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी टीम ने हल्द्वानी दुर्गा सिटी सेंटर में स्थित माई स्टोर में इसकी शुरुआत की है। उनका दावा है कि यह उत्तराखंड की पहली निःशुल्क मोबाइल लाइब्रेरी है। तामिर की कोशिश है कि लाइब्रेरी के जरिए हल्द्वानी शहर में पुस्तक प्रेमियों का एक समूह बनाया जाए, जिससे शहर का माहौल सकारात्मक हो। इस लाइब्रेरी के अंतर्गत आप कोई भी अपनी किताब दान कर सकते हैं और एक अन्य किताब हमारी लाइब्रेरी से पढ़ने के लिए निशुल्क लेकर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 96396 95960 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top