Featured

उत्तराखंड रोडवेज बस में आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगा मुफ्त यात्रा लाभ, पूरी खबर पढ़ें

Ad

Free travel facility to police pensioners in Uttarakhand roadways:- उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा पुलिस पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा 65 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा में पुलिस पेंशनर्स को राहत प्रदान की गई है। उत्तराखंड पुलिस पेंशनर्स अब पुलिस मुख्यालय से जारी किए गए पेंशनर्स कार्ड के आधार पर उत्तराखंड परिवहन की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। अब तक पुलिस पेंशनर्स को भी वरिष्ठ नागरिकों के समान आधार कार्ड दिखाने पर ही मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत परिवहन निगम की साधारण बसों में विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को मुफ्त में यात्रा सेवा दी जाती है। इसमें 65 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक और सभी श्रेणी की छात्राओं को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाता है।छात्राओं को मुफ्त यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर मासिक पास बनाना पड़ता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान आधार कार्ड दिखाना जरूरी होता है।

पेंशनर्स कार्ड के आधार पर यात्रा लाभ को लेकर पेंशनर्स कल्याण समिति के सचिव जगदीश आर्य ने परिवहन निगम मुख्यालय को पत्र भेजकर सूचित किया था कि बसों में पुलिस मुख्यालय से जारी पेंशनर्स कार्ड के आधार पर मुफ्त यात्रा नहीं कराई जा रही। इस संबंध में बुधवार को परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने आदेश जारी किया कि पुलिस मुख्यालय से जारी पेंशनर्स कार्ड के आधार पर पुलिस के सेवानिवृत्त 65 वर्ष से ऊपर के कार्मिकों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top