Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड रामनगर में जी-20, उससे पहले किसी ने चोरी कर दिए फूल के पेड़…

Ad

हल्द्वानी: रामनगर में 28 से 30 मार्च तक जी20 का सम्मेलन होना है। ऐसे में प्रशासन द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक के रूट पर सौंदर्यकरण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लेकिन सड़क के बीचों बीच लगाए जा रहे फूल के पेड़ और सौभादार पेड़ो को अराजकतत्वों द्वारा चोरी कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला प्रशासन और ठेकेदार परेशान नजर आ रहे है। इतना ही नहीं सड़क किनारे लगाए गए सोलर पैनल में भी अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ किया गया है। अब मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया की संबंधित ठेकेदार द्वारा बताया गया की सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और सौभादार पौधो की चोरी हो रही है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

बता दें कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के वक्त भी हाईवे से गमले चोरी होने का मामला सामने आया था। इस मामले में एक महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और चालानी कार्रवाई की की गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top