Chamoli News

10 मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, एडवांस बुकिंग का आंकड़ा पहुंचा 14 करोड़ के पार

Ad

GMVN Chardham Yatra booking update:- उत्तराखंड में प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है। ऐसे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग कराने में व्यस्त है। हर साल की तरह इस साल भी बुकिंग कराने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा लाखों के पार जा पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

14 करोड़ से अधिक की हुई एडवांस बुकिंग

इस ही संबंध में अब एक खबर सामने आ रही है, जहां चार धाम यात्रा की बुकिंग को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम को भारी मुनाफा होने जा रहा है। चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) काफ़ी खुश नज़र आ रहा है। आपको बताते चलें कि इस बार जीएमवीएन यात्रा में कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ने वाला है। चार धाम यात्रा की शुरुआत के दो दिन पहले ही जीएमवीएन की कुल बुकिंग का आंकड़ा 14.4 करोड़ पहुंच गया है। निगम को अभी इसमें कई गुना और वृद्धि होने की उम्मीद है।

चार धाम यात्रा की तारीख नजदीक आते ही जीएमवीएन की बुकिंग में लगातार वृद्धि होती जा रही है। जीएमवीएन को रोजाना लाखों की बुकिंग मिल रही है। अकड़ों की माने तो अभी तक निगम को कुल 14 करोड़ 40 लाख रुपये की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। इसमें 10 करोड़ की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की गई है, जबकि चार करोड़ की पैकेज टूर की बुकिंग व 40 लाख की एडिशनल टूर बुकिंग हुई है।

10 मई से शुरू होगी यात्रा सर्विस

10 मई से जीएमवीएन चार धाम यात्रा के लिए वाहन सेवा का नियमित संचालन शुरू करेगा। जीएमवीएन की ओर से बड़े व छोटे वाहनों को यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें 12 बसें, सात टैम्पो ट्रेवलर व छह इनोवा कार शामिल हैं। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर आउटसोर्स के माध्यम से अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया है। दस मई से ऋषिकेश स्थित जीएमवीएन यात्रा बुकिंग कार्यालय से वाहन सेवा की शुरुआत की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top