National News

CNG कार स्वामियों के लिए खुशखबरी, रात 12 बजे से घट जाएंगी कीमतें

Ad

नई दिल्ली: पर्यावरण को प्रदुषण से बचाने की कवायद में सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की सड़कों पर संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, सीएनजी के दाम भी अब वाहन स्वामियों के लिए धीरे धीरे चिंता का सबब बनने लगे थे। गनीमत रही कि अब जगह जगह सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में गिरावट आई है। विभिन्न कंपनियों ने इसके दाम घटा दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक कटौती कर दी है। वहीं, गेल इंडिया की सहायक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने अपने लाइसेंस वाले क्षेत्र में सीएनजी के खुदरा मूल्य में 8 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के खुदरा मूल्य में 5 रुपये प्रति एससीएम की कटौती का फैसला किया है।

गौरतलब है कि, सीएनजी-पीएनजी की यह संशोधित दरें 8 अप्रैल रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। दिल्ली में अब सीएनजी का रेट 79.56 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 73.59 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। जबकि, पीएनजी 53.59 प्रति SCM की जगह 47.59 प्रति SCM हो गया है। आपको बता दें कि यह फैसला कहीं ना कहीं सभी प्रदेशों के सीएनजी कार स्वामियों के लिए राहत की खबर लेकर आया है।

याद दिला दें कि बीते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नए फॉर्मूले का जिक्र करते हुए सीएनजी और पीएनजी के रेट में 10 फीसदी तक की कमी आने की बात कही थी। एक और खास बात ये भी है कि अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर छह महीने में नहीं बल्कि हर महीने तय होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top