Haridwar News

सोशल मीडिया पर वायरल हुए तरूण जोशी, बारात के साथ परीक्षा देने पहुंचा कॉलेज

Ad

हरिद्वार: जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक दूल्हे ने बारात को बीच में रोककर कॉलेज की परीक्षा दी। उसके साथ पूरी बाराज मौजूद रही और परीक्षा देने के बाद बारात घर को प्रस्थान हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, ज्वालापुर स्थित पंडित पूर्णानंद तिवारी ला कॉलेज का एक छात्र अपनी बारात को बीच में ही रोककर परीक्षा देने पहुंचा। दूल्हे का नाम तुलसी प्रसाद उर्फ तरूण जोशी है जो श्यामपुर गाजीवाली का रहने वाला है औक एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्र है। तरूण का 6 फरवरी को एग्जाम था और पांच फरवरी को हरियाणा के हिसार में बरवाला गांव में उसकी बारात गई थी। शादी करके लौट रहे तरूण ने बारात को कॉलेज के पास रुकवाया और फिर परीक्षा दी। ये देख सभी चौंक गए।

शिक्षकों ने कहा कि तरूण ने उदाहरण दिया है कि कुछ भी हो जाए लेकिन करियर के प्रति ध्यान शत प्रतिशत केंद्रित रहना चाहिए। तरूण की इसी बात को देखकर उसे दूल्हे के लिबास में परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की गई। तरूण बताया कि वक्त की कितनी कीमत है। अगर वह परीक्षा नहीं देते तो उनका साल खराब हो जाता। शिक्षकों ने कहा कि तरूण का ये कार्य भविष्य में कॉलेज के अन्य युवाओं कोे भी करियर के प्रति शत प्रतिशत ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top