Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में हुई छापेमारी में मिली गड़बड़ी, अब पूरे कुमाऊं में होगी जांच

Ad

IAS DEEPAK RAWAT IN HALDWANI: हल्द्वानी में मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बाजार में कई स्थान पर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाना बाजार से लेकर सब्जी मंडी और मंगल पड़ाव कालाढूंगी चौराहा तक कमिश्नर ने बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित अतिक्रमण का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर ने कालाढूंगी रोड में हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट आरा मशीन पर भी छापेमारी की जहां आरा मशीन के रिनुअल और बिजली मीटर को संदिग्ध पाते हुए वन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की। आरा मशीन का बिल विगत माह मात्र 5511 आये जाने पर विद्युत विभाग को मौके पर बुलाकर चेक मीटर लगाया गया जिसकी 15 दिन तक विद्युत विभाग द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपी जायगी।

इसके साथ ही लकड़ी पर जीएसटी तथा लकड़ी खरीद में ठीक से मिलान ना होने पर पूरी जांच करने के निर्देश दिए । वहीं उन्होंने कुमाऊं भर में फर्नीचर से जुड़े व्यवसायों के जीएसटी जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कमिश्नर ने शहर में टैक्स चोरी कर लाए जा रहे गुटके और सिगरेट को लेकर भी जीएसटी के अधिकारी से जांच कर आख्या देने को कहा है। कुमाऊं कमिश्नर ने पॉलिथीन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त को ताबड़तोड़ छापेमारी चलाई जाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top