Nainital-Haldwani News

मॉडलिंग में करियर बनाने वालों के लिए शानदार मौका, हल्द्वानी में छाएगा ग्लैमर का जादू

Ad

​हल्द्वानी: कुमाऊं का द्वार हल्द्वानी ग्लैमर की चकाचौंद में रंगने के लिए तैयार है। मिस्टर एंड मिस इंडिया हल्द्वानी 2017 प्रतियोगिता के लिये 26 और 27 अक्टूबर को प्री ऑडिशन होने वाला है। इसके लिए 1 से 5 नवंबर तक ग्रूमिंग सेशन चलेगा। यह सभी कार्यक्रम रानीबाग स्थित रॉयल विंडसर होटल में आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम आयोजक मॉडल संघमित्रा भारद्वाज ने कहा कि हल्द्वानी शहर को लोग छोटा शहर समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यहां ऐसी भी कई प्रतिभाएं है जिन्हें मंच दिया जाए तो मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम कमा सकती हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ही यहां की उन प्रतिभाओं को सामने लाना है जो मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं। रूद्राक्ष क्षोत्रिय ने बताया कि प्री ऑडिशन में फिल्म प्रोड्यूसर शोएब अहमद, कास्टिंग डायरेक्टर आकाश दहिया तथा प्रणव सिंह मौजूद रहेंगे। तपन तलवार ने कहा कि यहां से जो लोग सेलेक्ट होंगे वह नेशनल लेवल पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में करेंगे । प्रेस कांफ्रेस में संघमित्रा ,तपन तलवार, दिग्विजय सिंह, प्रीती आर्या, रजत नरूला, सौरव गुप्ता ,दिवाकर श्रोत्रिया (छात्र संघ) आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top