Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में CPU के जवान ने दिया इंसानियत का परिचय, बच्चे ने कहा “Thank You पुलिस भैया”

Ad

हल्द्वानी: इंसानियत तो जिंदा रखने की जिम्मेदारी आपकी, हमारी और सभी की है। हल्द्वानी में सीपीयू के जवान ने इतना नेक दिली का काम किया है कि उनकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान जवान ने एक भूखे प्यासे नाबालिग बच्चे को खाना खिलाकर हर किसी का दिल जीत लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, सोमवार को जिस वक्त सीपीयू हल्द्वानी में नियुक्त आरक्षी रोहित सिंह काठगोदाम क्षेत्र के हाइडिल तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक नाबालिक लड़का उनके पास आया। लड़का भूखा प्यासा था और खराब हालत में आरक्षी रोहित के पास आकर वो खाना खिलवाने का आग्रह करने लगा।

इतने में आरक्षी ने बड़ा दिल दिखाते हुए उसे खाना खिलाने का प्रण लिया। पास के ही एक रेस्टोरेंट में आरक्षी रोहित ने लड़के को ले जाकर खाना खिलवाया। मगर बच्चे के चेहरे पर अजीब सी झिझक साफ देखी जा सकती थी। तभी सीपीयू जवान ने अपने लिए भी खाना ऑर्डर किया और उसका साथ देने के लिए उसके बगल में ही बैठ गए। फिर दोनों ने खाना खाया।

ये वीडियो नैनीताल पुलिस ने अपलोड किया है। वाकई मानवता की ऐसी मिसाल पुलिस के जवान समय समय पर पेश करते रहते हैं। नैनीताल पुलिस के मुताबिक बच्चे ने बाद में आरक्षी रोहित का थैंक्यू पुलिस भैया कहकर आभार जताया। रोहित को हम सलाम करते हैं और आशा करते हैं कि आमजन को उनके इस कदम से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top