Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की जनता को जाम से मिलेगा छुटकारा, इन तीन जगह बनाई जाएगी पार्किंग

Ad

हल्द्वानी: वाहनों का अधिक दबाव शहरों का सुकून छीन लेता है। हल्द्वानी में वाहनों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से जाम की समस्या भी आए दिन बढ़ रही है। जिसके कारण सड़कों पर निकले वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग भी झुंझलाए रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मगर बीते दिनों की गई मुख्यमंत्री रावत की घोषणा के बाद यह परेशानी ज़्यादा समय तक हमारे बीच नहीं रह सकेगी। दरअसल अब हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित तीन जगहों पर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश,शहर में लगाए जाएंगे 400 CCTV कैमरे

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग की बेटी को मिला बॉलीवुड में काम,फिल्म एनीमल में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

हल्द्वानी के लोग लंबे समय से पार्किंग की मांग कर रहे थे। अब शासन ने इस मामले की सुध लेते हुए हल्द्वानी में तीन स्थानों पर करीबन 800 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बनाने का फैसला किया है। इसकी प्रक्रिया भी अब तेज़ी पकड़ती नज़र आ रही है।

आपको बता दें कि जाम की समस्या से ना सिर्फ शहर की मुख्य सड़कें बल्कि गलियां भी खासा प्रभावित हो रही थीं। जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। अब आवास विभाग के प्रभारी सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने वित्त सचिव, अपर सचिव नियोजन और डीएम को पत्र जारी कर घोषणाओं के क्रियान्वयन को कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: कुमाऊं के लोगों को रेलवे की सौगात,दो फरवरी से चलेगी काठगोदाम-देहरादून स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की तलाश है तो ठहर जाइए, हल्द्वानी लाइव लेकर आया है बेरोज़गार युवाओं के लिए बड़ी खबर

तीन में से एक पार्किंग सिंधी चौराहा स्थित सिंचाई विभाग की भूमि पर कॉम्पलैक्स बनाकर उसके बेसमेंट में, दूसरी पार्किंग मंगलपड़ाव स्थित मछली बाज़ार में जिला सहकारिता विभाग की ज़मीन पर कॉम्पलैक्स बनाकर उसके बेसमेंट में जबकि तीसरी और आखिरी पार्किंग नैनीताल रोड पर जनता बैंकट हॉल के सामने से तिकोनिया चौराहे तक की नहर को कवर कर उसके उपर सर्फेस पार्किंग के रूप में तैयार की जाएगी।

हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि जाम से हल्द्वानी को मुक्त करने के लिए हर तरह के प्रयास जारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। बताया कि प्रस्तावित पार्किंग स्थलों में 700 से 800 वाहन पार्क हो सकेंगे। आपको बता दें कि इस योजना का पूरा काम डीडीए (जिला विकास प्राधिकरण) द्वारा किया जाना है।

यह भी पढ़ें: कलाकारों को दूसरे राज्य जाने की ज़रूरत नहीं,नैनीताल में बनेगा ओपन थियेटर

यह भी पढ़ें: सरकार का फैसला युवाओं को देगा झटका, 30 साल हो सकती है सरकारी नौकरी के आवेदन की उम्र सीमा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top