Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: 14 और 15 नवंबर का ट्रैफिक प्लान जारी, घर से निकलने से पहले जान लें नया रूट

traffic divert
Ad

Haldwani Traffic | Route Diversion | Weekend Travel : नवंबर के दूसरे वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ों की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। शहर में वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने 14 और 15 नवंबर के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार किया है। इसके तहत अलग-अलग शहरों से आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस का यह ट्रैफिक प्लान दोनों दिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा। खासतौर पर नैनीताल, भवाली और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को रूट में किए गए बदलावों का ध्यान रखना होगा।

बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ जाने वाले वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम भेजा जाएगा। यहां से वाहन अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

रुद्रपुर की ओर से पहाड़ जाने वाले वाहनों को पंतनगर तिराहा यानी दिनेशपुर मोड़ से नए एनएच-109 पर भेजा जाएगा। ये वाहन लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर और गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे। वहीं जो वाहन हल्द्वानी शहर में प्रवेश कर जाएंगे उन्हें गन्ना सेंटर से गौला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रामनगर और बाजपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे से मंगोली की ओर भेजा जाएगा। इस मार्ग से यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 14 और 15 नवंबर को सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले भारी वाहन भी दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक इस मार्ग पर नहीं चल सकेंगे। इनमें फल, सब्जी, दूध, गैस और ईंधन से जुड़े वाहन शामिल हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक जिले की सीमा पर ही रोका जाएगा। यदि कोई भारी वाहन शहर की ओर पहुंच जाता है तो उसे नंबर-1 बैंड के पीछे सड़क के बाईं ओर या पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर पार्क कराया जाएगा।

काठगोदाम में यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में दोपहर 3 बजे के बाद नैनीताल और भवाली से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले पर्यटक वाहनों का रूट बदला जा सकता है। ऐसे वाहनों को मस्जिद तिराहे से नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास द्वितीय की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद वाहन रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज और केमू की बसें अपने नियमित मार्ग से ही संचालित होंगी। इनके लिए किसी नए रूट की व्यवस्था नहीं की गई है।

ऐसे में वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और अन्य पहाड़ी इलाकों में घूमने जाने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। निर्धारित रास्तों का पालन करने से जाम की समस्या से बचने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top