Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नगर निगम की डेडलाइन, सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाया जाएगा, लिस्ट भी देखें

Ad

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अब डेडलाइन भी दे दी गई है। हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या लंबे वक्त से है। वहीं बाजार में अतिक्रमण होने की वजह से लोगों को चलने में दिक्कत होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में नगर निगम हल्द्वानी कार्यालय द्वारा अल्टीमेटम जारी किया गया है,जिसके तहत 2 जून से अतिक्रमण हटाओ अभियान तेजी से चलाया जाएगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि 2 जून सुबह 10:00 बजे तक अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी की सड़कों और फुटपाथ पर कई दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है। उन्होंने टिनशेड डालकर अपना सामान रखने की जगह भी बना ली है। इसके अलावा कई दुकानदारों ने जगह बढ़ाने के लिए नगर निगम के नालों को भी पक्के सीमेंट से कवर कर दिया है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से ठेके पर फल लगाने की शिकायत भी मिल रही है।

इन स्थानों की सूची बनाई गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top