Nainital-Haldwani News

बलबीर को नौकरी में मिलने वाला था प्रमोशन, उससे पहले ही हल्द्वानी में की खुदकुशी

Ad

उत्तराखंडः मदर्स डे पर मां की गोद हुई सूनी,गेम खेलने से रोका तो बेटे ने की खुदकुशी

हल्द्वानी: खुदकुशी के मामलो में लगातार इजाफा होना एक गंभीर मसला है। खासकर युवा अपने मानसिक अवसादों को संभालने में असफल हो रहे हैं। ऐसे में परिजनों की ज़िम्मेदारी दोगुनी हो जाती है। लिहाजा इंसान को दुख होने पर गलत ख्याल आना लाजमी है मगर हल्द्वानी से आया यह खुदकुशी का मामला थोड़ा अलग है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। कहानी मानसिक तनाव से जुड़ी लग रही है। मगर एक बात जो चौंकाने वाली है वह यह कि कुछ दिन पहले ही युवक को कंपनी ने प्रमोशन के सिलसिले में जानकारी दी थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल से हल्द्वानी लौट रहे युवक हुए सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत,दूसरा घायल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की जीत में चमके हल्द्वानी के बच्चे,पहली बार टीम ने हासिल किया यह मुकाम

मूल रूप से पिथौरागढ़ के मेहरा गांव का निवासी बलबीर सिंह अल्मोड़ा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह माता-पिता की मौत के बाद अपने चाचा-चाची के साथ हल्द्वानी में रहता था।

जानकारी के मुताबिक कंपनी से उसे प्रमोशन भी मिलने की बात सामने आई थी। इस प्रमोशन के लिए बलबीर सिंह को केवल दो दिन बाद ही एक इंटरव्यू के लिए देहरादून जाना था। ऐसे में सोमवार को जब बलबीर हल्द्वानी स्थित अपने चाचा-चाची के घर पर अकेला था तो उसने एक बड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश से आना जाना भी होगा महंगा, परिवहन निगम ने बढ़ाया रोडवेज बसों का किराया

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ निवासी युवक ने हल्द्वानी में किया सुसाइड, चाचा-चाची के घर पर रहता था बलबीर सिंह

बलबीर सिंह ने घर की लॉबी में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस का मानना है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलहों की वजह से उत्पन्न मानसिक तनाव हो सकता है। बताया कि वह दवाइओं का सेवन भी कर रहा था। लामाचौड़ चौकी प्रभारी महेश जोशी ने जानकारी दी कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: LPG के दामों ने लगाई आग,अब देने होंगे 819 रुपए, एक महीने में चौथी बार हुई बढ़ोत्तरी

यह भी पढ़ें: 21 हजार स्ट्रीट लाइट्स से जगमगाएगा हल्द्वानी,जनता के हाथ में होगा रिमोट कंट्रोल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top